झारखण्ड राँची

मेकॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रांची: मेकॉन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज अस्पताल के सहयोग से मेकॉन एग्ज़िक्यूटिव्ज़ एसोसिएशन और इस्पात अस्पताल द्वारा एक रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:00 बजे अमित राज, निदेशक (तकनीकी) तथा जयंत कुमार झा, निदेशक (वाणिज्यिक), मेकॉन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, जो संध्या 05:30 बजे तक चला।

इस दौरान मेकॉन के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 53 यूनिट रक्तदान किया। मेकॉन एग्ज़िक्यूटिव्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत कुमार और महासचिव अभय कुमार ने इस पहल को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए मेकॉन प्रबंधन का आभार जताया तथा कर्मचारियों की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की।

Related posts

न्यू सक्सेस सेंटर में क्रिसमस ईव का आयोजन, ज्योतिर्मय डे राणा ने बुजुर्गों संग मनाया उत्सव

admin

ड्रोन मैन ऑफ़ इंडिया मिलिंद राज पहुँचे एसबीयू, ड्रोन तकनीक के बारे में छात्रों को दी जानकारी

admin

23 फरवरी से रांची में भारत व इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच, 400 रूपये के टिकट उपलब्ध

admin

Leave a Comment