झारखण्ड राँची

मेकॉन स्टेडियम में कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 का भव्य आगाज़, उद्घाटन मैच में सीसीएल की दमदार जीत

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : मेकॉन स्टेडियम में कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सीसीएल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीआईएल की सभी अनुषंगी कंपनियों के साथ एससीसीएल की टीम भी भाग ले रही है। उद्घाटन सीसीएल के निदेशकों एवं सीवीओ ने ध्वजारोहण कर किया और खिलाड़ियों को अनुशासन व टीम भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।


उद्घाटन मैच में सीसीएल ने सीआईएल मुख्यालय को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएल ने 76 रन बनाए। जवाब में सीसीएल ने मात्र 6 ओवर में 80 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रताप रंजन की घातक गेंदबाजी और कविश कुमार की तेज पारी निर्णायक रही। फाइनल 28 फरवरी को खेला जाएगा।

Related posts

अभाविप देशभर के शैक्षणिक संस्थानों का करेगी शैक्षिक सर्वेक्षण

admin

तिलका माँझी कृषि विश्वविद्यालय की शिक्षकों कृषि मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

admin

रांची में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया महिलाओं से संवाद, सशक्तिकरण का दिया संदेश

admin

Leave a Comment