झारखण्ड राँची

मेधा सम्मान समारोह का आयोजन सिल्ली में 1 अगस्त को

लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक: सुदेश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा उच्च विद्यालय में आयोजित मेधा सम्मान समारोह के दौरान कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है। सच्ची मेहनत ही सफलता की कुँजी है। क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

इस मौके पर प्रखंड के इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है। मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी छात्र छात्राओं की प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। आप सभी ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आप ने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार किया है लेकिन यह ध्यान रखें बिना अति आत्मविश्वास में आए मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। सफलता आपको अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पढ़ेगा सिल्ली विधानसभा, बढ़ेगा सिल्ली विधानसभा अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्टूडेंट एक्सप्रेस बस सेवा, निःशुल्क उड़ान कोचिंग, स्मार्ट क्लास, वी आर लैब जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।‌

आपका आत्मविश्वास, अनुशासन और लगातार प्रयास ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ जीवन का हिस्सा हैं लेकिन मेहनत, समर्पण, ईमानदारी, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आप किसी भी चुनौती को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।

गूँज परिवार के द्वारा प्रखंड के मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और प्रखंड टॉपर्स के बीच स्मार्ट टैबलेट तथा स्कूल टॉपर्स के बीच स्मार्ट वॉच का वितरण हुआ।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनगड़ा जयपाल सोय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विमलकांत झा, केंद्रीय सदस्य जयराम महली, बबलू खान, प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुंडा, घासनी देवी, मुखिया विजय उरांव, सुमित्रा देवी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, किशोर साहू, उत्तम देवघरिया, बीपीओ पंकज तिर्की, उत्तम देवघरिया, शिवा महतो, राजू महली, पूनम देवी, सूरज साहू, इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह 1 अगस्त को सिल्ली में

1 अगस्त को दोपहर 1 बजे सिल्ली स्थित अंबेडकर पार्क के समीप सिल्ली प्रखण्ड स्तरीय मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

जन स्वास्थ्य विभाग के ठेका मजदूरों  को दिए गए बायोमेट्रिक आरएफआईडी कार्ड

admin

डीएवी-6 के बच्चों ने आकर्षक पतंग बनाकर मोहा मन

admin

केंद्रीय सरना समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, बोले फूलचंद ‐ विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी पूरी

admin

Leave a Comment