झारखण्ड धनबाद

मैट्रिक में 28560, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए 10192 परीक्षार्थी

धनबाद(खबर आजतक):- मैट्रिक व इंटरमिडिएट की परीक्षा आज कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह बज्रगृह – सह – जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि आज सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा निर्धारित समय से शुरू हुई। किसी भी सेंटर से कदाचार करने या अन्य किसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त नहीं हुई।जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री भूतनाथ रजवार ने बताया कि आज 103 सेंटर में मैट्रिक की परीक्षा में 28844 में 28560 परीक्षार्थी शामिल हुए और 284 अनुपस्थित रहे। वहीं 88 सेंटर पर संपन्न इंटरमीडिएट परीक्षा में 10337 में 10192 परीक्षार्थी शामिल हुए और 145 अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री संदीप सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गोविंदपुर स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का भ्रमण किया।

Related posts

निलकंठवा टोला की जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, विधायकों को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

admin

आदिवासी समाज और कुरमी समाज आमने – सामने

admin

आदिवासियों की धार्मिक, सामाजिक एवं निजी जमीनों की बेधड़क लूट के विरोध में किया हेमन्त सोरेन का पुतला दहन

admin

Leave a Comment