झारखण्ड राँची

मॉडर्न पब्लिक स्कूल का परचम: नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड, इंग्लिश ओलंपियाड में 4 गोल्ड मेडल


कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नेशनल साइंस ओलंपियाड में विद्यालय को 13 गोल्ड मेडल एवं 1 गोल्ड मेडल विथ डिस्टिंक्शन मिला। आदित्य अनुराग ने गोल्ड मेडल विथ डिस्टिंक्शन हासिल किया, जबकि आदित्य कुमार, आश्वी राणा, महक एंजेल, अग्नेश राज, ज़ोया फातिमा, आदित्य अनन्य, अभिराज सिंह, उज्जवल कुमार, आदविक सिंह, आदित्य त्रिपाठी, हरप्रीत कौर, नमन कुमार एवं आरव चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।


वहीं इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में राघव सिंह, आश्वी राणा, इनाया इंतखाब एवं अग्नेश राज ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सम्मान समारोह में प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निर्देशिका संगीता शर्मा ने मेडल प्रदान कर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

श्री महावीर मंडल एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा कामेश्वर चौपाल एवं महंत ओमप्रकाश शरण का किया गया स्वागत

admin

खीरू महतो की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक संपन्न, प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई

admin

एसबीयू परिसर में 11–13 मार्च तक नेशनल रैपिड व ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप, 450 खिलाड़ी लेंगे भाग

admin

Leave a Comment