झारखण्ड राँची

युवा महोत्सव ‘रीझ-रंग’ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘रीझ-रंग’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आइक्यूएसी सेमिनार हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोर कमिटी सहित सभी आयोजन समितियों के सदस्य शामिल हुए। इसमें 18 से 20 दिसंबर तक होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सारिणी तय की गई। 18 दिसंबर को दीक्षांत मंडप से सांस्कृतिक परेड निकाली जाएगी, जो आर्यभट्ट सभागार तक जाएगी, इसके पश्चात बेसिक साइंस परिसर में महोत्सव का उद्घाटन होगा। विजयी प्रतिभागी ओडिशा में होने वाले ईस्ट जोन युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन, समय पर प्रमाणपत्र व सम्मान प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू सहित कई प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

चंदनक्यारी में आजसू का मिलन समारोह संपन्न, बोले सुदेश ‐ “झामुमो ने कभी जनहित में नहीं सोचा”

admin

संचार उत्कृष्टता के लिए सेल को मिले आठ प्रतिष्ठित पीआरसीआई राष्ट्रीय पुरस्कार

admin

अभाविप के इंटर में नामांकन का आंदोलन सफल, राँची विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

admin

Leave a Comment