यूएई में एसबीयू के दो छात्रों को करोड़ों के पैकेज जैसा अवसर

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के दो छात्रों अभिराज आर्यन और शशांक पांडेय का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टेक कंपनी यूरुसिस में चयन हुआ है। अभिराज को करीब 32.5 लाख रुपये वार्षिक और शशांक को लगभग 31 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला है।

इसके अलावा बीमा, आवास, हवाई यात्रा, वीजा सहायता और परिवहन भत्ता जैसी सुविधाएं भी कंपनी देगी। विश्वविद्यालय ने इसे छात्रों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताते हुए दोनों को बधाई दी है। इस वर्ष अब तक एसबीयू के 375 से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *