जानकारी झारखण्ड राँची

रक्षाबंधन पर राँची डाक मंडल ने शुरू किया विशेष लिफाफे की बिक्री और पोस्टिंग व्यवस्था

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राँची डाक मंडल के अंतर्गत जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वारिष्ठ डाक अधीक्षक राँची मंडल की ओर से यह सुचित किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के विशेष लिफाफों की बिक्री शुरू कर दी गई है। ये लिफाफे केवल ₹10/- की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं जो राखी को सुरक्षित और सही समय पर भेजने के लिए विशेष रुप से डिज़ाइन किए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य डाकघर और राँची मंडल के विभिन्न डाकघरों में राखी के लिफाफों की पोस्टिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत रक्षासूत्र भेजने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उनकी राखी समय पर उनके गंतव्य तक पहुँच सके।

वहीं वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएँ और अपने भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन पर अपनी स्नेह भरी रक्षासूत्र भेजें।

Related posts

मंगलदीप प्ले स्कूल में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए आदित्य

admin

झारखंड उच्च न्यायालय में स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना को बंद करने के खिलाफ संतोष सोनी के द्वारा जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

admin

प्रमोद सारस्वत ने किया अपरश्रमायुक्त सह निर्देशक उमेश प्रसाद सिंह को सम्मानित

admin

Leave a Comment