झारखण्ड राँची राजनीति

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी राँची पुलिस

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर आजतक): केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद राँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

राँची पुलिस के अनुसार केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, राँची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में है।

उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी संजय सेठ को धमकी दी गई थी। उनसे टेक्सट मैसेज के जरिए ₹50 लाख की रंगदारी माँगी गई थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Related posts

वित्तीय बाजार में एक्सचेंज और ब्रोकर की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन

admin

एएमसी ने किया टाउन वेंडिंग समिति की बैठक, पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 5843 निबंधित पथ विक्रेताओं की सूची का किया गया अनुमोदन

admin

प्रदेश भाजपा ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई

admin

Leave a Comment