राँची

#राँची : आज रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

राँची (ख़बर आजतक) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 6:00 बजे रांची एयरपोर्ट ( बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ) पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेता उनका भव्य स्वागत करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू (radisson.blu) तक का रास्ता पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। तीन आईपीएस, डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा 2000 पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गई है।

ज्ञात हो कि एसपीजी की टीम दिल्ली से रांची पहले ही पहुंच चुकी है। एसपीजी की टीम में रांची पुलिस के अफसरों और भाजपा के स्थानीय नेता के साथ 5 जनवरी 2023 को ही बैठक की थी। राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू जाने वाले रास्ता का भी जायजा लिया था।

6 जनवरी की रात अमित शाह रांची में ही रुकेंगे। 7 जनवरी को सुबह 10:05 बजे वह रांची एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना हो जाएँगे। चाईबासा में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करेंगे। यहाँ अमित शाह भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है। साथ ही अमित शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और दोपहर मैं लगभग 1:00 तक राँची एयरपोर्ट लौट आएँगे, फिर वह राँची से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

मनरखन महतो बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

admin

बीआईटी मेसरा ने मनाया गया संविधान दिवस

admin

एसबीयू और सीयूटीएम के बीच एमओयू, होगा शैक्षणिक आदान प्रदान और शोध परामर्श

admin

Leave a Comment