झारखण्ड राँची

राँची एसबीयू में फ्रेशर्स डे: विद्यार्थियों ने नृत्य, फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया

नितीश मिश्रा
राँची (ख़बर आजतक) : एसबीयू में नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तीन दिन तक फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर्स का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य, फैशन शो और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में विभिन्न विभागों के मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया।

महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन को जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी बताया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व कौशल को बढ़ाते हैं। विद्यार्थी उत्साह और मस्ती के साथ इन कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में करेंगी श्री जगन्नाथ मंदिर व आध्यात्मिक केंद्र का शिलान्यास

admin

लायंस क्लब ऑफ राँची ने देवालय मन्दिर परिसर में किया वृक्षारोपण

admin

झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पिता स्व विश्वनाथ महतो का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, छोटे पुत्र भरत महतो ने दी मुखाग्नि

admin

Leave a Comment