झारखण्ड राँची

राँची के धुर्वा से लापता बच्चों की बरामदगी नहीं होने पर भाजपा का अल्टीमेटम


रांची : राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को गुम हुए बच्चों की अब तक बरामदगी नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव तेज कर दिया है। शनिवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस जांच की जानकारी ली।

आदित्य साहू ने कहा कि राजधानी से बच्चे गायब हो रहे हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार शाम तक बच्चों की बरामदगी नहीं हुई तो मंगलवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अमर कुमार बाउरी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Related posts

6 जनवरी से शुरू हो रहे स्वदेशी मेला का जायजा लेने पहुंचे मंच के जिला संयोजक

admin

एनसीसी कैंप से के दौरान पिट्स मॉडर्न स्कूल की छात्रा आरोही रानी का दुखद निधन, जांच जारी

admin

सड़क सुरक्षा माह 2026: सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन

admin

Leave a Comment