झारखण्ड धार्मिक राँची

राँची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : राँची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक राजस्थान मित्र मंडल परिसर में हुई। बैठक में आगामी दुर्गोत्सव की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

मुख्य संरक्षक मुनचुन राय ने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। संयोजक अशोक पुरोहित ने भरोसा जताया कि सदस्य निःस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे।

घोषित पदाधिकारी: मुख्य संरक्षक – मुनचुन राय, मुख्य संयोजक – अशोक पुरोहित, अध्यक्ष – कृष्णा मिश्रा, उपाध्यक्ष – रवि अग्रवाल व शुभम पुरोहित, सचिव – अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष – दीपक गुप्ता, महामंत्री – निशान्त चौहान।

बैठक में नितीश मिश्र, विपुल मिश्र, भावेश शर्मा, विकास साव, गुड्डू सिंह, कुशाग्र सिंह, भूषण कुमार, ऋषभ सिंह, आकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने कहा कि शराबबंदी पर सख्ती और जाम से बचाव हेतु जागरूकता मार्च निकाला जाएगा।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

admin

पेटरवार में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से मनाया गया

admin

जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा छापेमारी कर लगभग 200 टन अवैध कोयला किया गया जब्त

admin

Leave a Comment