झारखण्ड राँची राजनीति

राँची : जनसमस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतरीं डॉ. महुआ माजी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी राँची में लोगों की समस्याओं के समाधान हेतू सड़कों पर निकलीं और नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपने सांसद निधि से शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट दूर करने के लिए बोरिंग कार्य का लगातार शिलान्यास किया, जिससे लोग काफी खुश हैं।

सांसद ने वीर बिरसा नगर, लाइन टैंक रोड समेत कई क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, सेफ्टी टैंक और कचरा निस्तारण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में सोमवित माजी, नंद किशोर सिंह चंदेल, आफताब आलम सहित कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

एंपावर झारखण्ड की बैठक में विकास और रोजगार पर चर्चा, रिसर्च रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा संगठन

admin

नाइजर में फँसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात

admin

इंडिया महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की सुनिश्चित जीत को लेकर हुई समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment