राँची

राँची: स्व. बिनोद बिहारी महतो के सपनों को सिर्फ़ जदयू कर सकती है पूरा : खीरु

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के शिल्पकार जन-जन के आदर्श महान आंदोलनकारी स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखण्ड जदयू के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के दिल्ली स्थित आवास पर आदिवासी-कुड़मी समाज के लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौक़े पर सपरिवार उपस्थित समाज के प्रबुधज़नो ने श्रध्देय विनोद बिहारी महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने लड़ो और पढ़ो का नारा दिया था। उनके इस कथन से स्वायत्ता और स्वाभिमान का बोध होता है। जदयू पार्टी ने हमेशा बिनोद बिहारी महतो के नाम, काम और विचार को सिर माथे रखा है। स्व. बिनोद बाबू के सपनों को साकार केवल जदयू पार्टी कर सकती है, उनकी लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।

Related posts

झारखंड में लग सकता है राष्ट्रपति शासन….ऐसा क्यों कहा सरयू राय ने पढ़े पूरी ख़बर

admin

काँके मैराथन 2024 के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

admin

यशोदा देवी के समर्थन में अपार जनसमर्थन ने सुनिश्चित कर दिया झामुमो की हार: सुदेश महतो

admin

Leave a Comment