रांची में पल्स पोलियो अभियान को मिली गति, दूसरे दिन 98.48 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई दवा

रांची: रांची जिले में चल रहे पल्स पोलियो जून-2026 अभियान के दूसरे दिन तक 98.48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की प्रोविजनल रिपोर्ट के अनुसार जिले में 5,05,524 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 4,97,846 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 2,98,143 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,78,988 बच्चों तक पहुंच बनाते हुए 93.58 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई, जबकि रांची शहरी क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों को कवर करते हुए 105.53 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई।

प्रखंडों में सोनाहातू ने 99.75 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि रातू में 84.75 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष बच्चों तक पहुंचने का अभियान जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *