BREAKING NEWS
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए BOGS ने उठाई आवाज15 दिन से आंदोलनरत युवा, सरकार वार्ता के नाम पर कर रही खानापूर्ति: सुदेश महतोआदिवासी दिवस आत्ममंथन और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का दिन: देवशरण भगतआदिवासी हितों पर सरकार दे ठोस जवाब, केवल समारोह से नहीं होगा विकास: सुदेश महतोविधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन की छात्रों से अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा आम्रेश्वर धाम, अग्रवाल युवा सभा ने की पूजा-अर्चनाडॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए BOGS ने उठाई आवाज15 दिन से आंदोलनरत युवा, सरकार वार्ता के नाम पर कर रही खानापूर्ति: सुदेश महतोआदिवासी दिवस आत्ममंथन और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का दिन: देवशरण भगतआदिवासी हितों पर सरकार दे ठोस जवाब, केवल समारोह से नहीं होगा विकास: सुदेश महतोविधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन की छात्रों से अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा आम्रेश्वर धाम, अग्रवाल युवा सभा ने की पूजा-अर्चना
Uncategorized

रांची में शुरू हुआ झारखंड का पहला रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

August 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में झारखंड का पहला रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी प्रोग्राम शुरू किया गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। उन्होंने इसे झारखंड में आधुनिक और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

राज्यपाल ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से मरीजों को अधिक सटीक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। रोबोटिक सर्जरी से जटिल ऑपरेशन में अधिक सटीकता, कम चीरा, कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेजी से रिकवरी जैसे लाभ मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं विकसित होनी चाहिए, जिससे झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

पारस हेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेंद्र नागर ने बताया कि रोबोटिक सिस्टम से जनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, यूरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्जरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पहले मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा रांची में ही उपलब्ध होगी।

फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि यह पहल राज्य में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. अभिनव शेखर, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अमित कुमार समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।

← गिरीडीह में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ का सावन महोत्सव, भक्ति और संस्कृति का संगम जेपीएससी विवाद पर भाजपा का हमला, आदित्य साहू ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।