रांची में 73.94% गणना प्रपत्र वितरित, 23.67% का डिजिटाइजेशन पूरा

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रांची जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है।

12 जुलाई शाम 4 बजे तक जिले के 26.74 लाख मतदाताओं में से 19,77,617 फॉर्म (73.94%) वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 6,33,075 फॉर्म (23.67%) का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। फॉर्म वितरण में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र 96.22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि डिजिटाइजेशन में भी सिल्ली (34.13%) और मांडर (33.92%) बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करें, ताकि अभियान समय पर पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *