Uncategorized

रांची रेलवे स्टेशन पर युवक ने ट्रेन की छत पर कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास, घायल


राँची : रांची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति फुट ओवर ब्रिज से ट्रेन संख्या 02877 की छत पर कूद गया। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद वह ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात घायल व्यक्ति को रेलवे एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related posts

लिंग परीक्षण रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू सटीक सूचना देने वाले को मिलेगा एक लाख रुपए का पुरस्कार

admin

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

admin

विश्व हिन्दू परिषद- बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य जागरण यात्रा को सफल बनाने को लेकर राजीव रंजन मिश्र की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment