झारखण्ड राँची

रांची विश्वविद्यालय का यूथ फेस्ट ‘रीझ-रंग 2025–26’ संपन्न, विजेता छात्र ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में लेंगे भाग

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : रांची विश्वविद्यालय का इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट ‘रीझ-रंग 2025–26’ शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 18 और 19 दिसंबर को आयोजित 26 इवेंट्स के विजेता छात्रों को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहु, रजिस्ट्रार डॉ. जीसी साहु सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किए। फर्स्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अब ओडिशा के बालासोर में होने वाले ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में कुलगीत, राष्ट्रगीत, करसा नृत्य और क्रिएटिव कोरियोग्राफी की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। समापन अवसर पर आयोजकों और सभी समितियों के सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

Related posts

जिला स्तरीय कविता प्रतियोगिता में जीजीएसएएसटीसी की छात्रा को प्रथम पुरस्कार

admin

स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना बंद करने के खिलाफ जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई

admin

रामदास सोरेन ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नए आश्रम का किया उद्घाटन, पौधारोपण भी किए

admin

Leave a Comment