झारखण्ड राँची

रांची विश्वविद्यालय में एमएससी डाटा साइंस पाठ्यक्रम को मिली स्वीकृति


रांची: रांची विश्वविद्यालय में एम.एससी. डाटा साइंस पाठ्यक्रम पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं बोर्ड ऑफ स्टडीज़ के गठन को लेकर बैठक बुधवार को कुलपति डॉ. डी. के. सिंह की अध्यक्षता में IQAC सेल में आयोजित हुई। कुलपति ऑनलाइन जुड़े और उद्योगोन्मुख, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम की आवश्यकता पर बल देते हुए अंतिम सेमेस्टर में अनिवार्य इंटर्नशिप सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।


डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू और IQAC निदेशक डॉ. ए. के. डेल्टा ने पाठ्यक्रम की गुणवत्ता व उपयोगिता पर विचार रखे। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार झा ने प्रस्तावित संरचना प्रस्तुत की, जबकि सदस्य सचिव डॉ. घनश्याम प्रसाद ने ड्राफ्ट सिलेबस पर बिंदुवार चर्चा कराई।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा सहित अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने सुझाव दिए। सत्र 2025–26 से 30 सीटों के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

Related posts

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है आवेदन : के. रवि कुमार

admin

बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश गुप्ता की माता का निधन, जिले में शोक की लहर

admin

कसमार : सभी के प्रयास से ही बाल विवाह का अंत संभव:रवानी

admin

Leave a Comment