झारखण्ड राँची

राजद कार्यालय में किया गया दावत – ए – इफ्तार का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद प्रदेश कार्यालय में रमजान के मुबारक मौके पर दावत ‐ ए ‐ इफ्तार का आयोजन हुआ। दावत ‐ ए ‐ इफ्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इन्होंने रमजान के मुबारक मौके पर सभी को मुबारकबाद दिया तथा राज्य और देश की खुशहाली के लिए दुआ किया। दावत ‐ ए ‐ इफ्तार में काफी संख्या में रोजेदार भाइयों ने शिरकत किया ।
राज्य के खुशहाली एवं विकास के लिए सभी रोजेदार भाइयों ने एक साथ दुआ किया। इसमें मुख्य रुप से मौलाना अजहर अब्दुला काशमी ने दुआ किया तथा नमाज अदा करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान के पाक मौके पर सभी को मुबारकबाद देते हैं तथा अल्लाह ताला से प्रार्थना करते हैं कि देश व राज्य में खुशहाली हो विकास हो।

इस अवसर पर मुख्य रुप से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,राधाकृष्ण किशोर, राजद राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, श्यामदास सिंह, अनीता यादव, डॉ मनोज कुमार, डॉ अरुण कुमार देव, रानी कुमार, कमलेश यादव, अंजल किशोर सिंह, काँग्रेस के नेता शमशेर आलम, इरफान अंसारी, मो फिरोज अंसारी, अवधेश यादव, सदाकत अंसारी,शौकत अंसारी, अफरोज आलम, प्रणव कुमार बबलू, सीपी सोलंकी, इम्तियाज वारसी, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जितने भी जनप्रतिनिधि रहे उन्होंने गोमिया विधानसभा को लूटने का काम किया है : चितरंजन

admin

जदयू के पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में इंडिया लिखे पोस्‍टर देख भड़के ललन सिंह, हटवाया

admin

पेटरवार : भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत चार की स्थिति गंभीर

admin

Leave a Comment