झारखण्ड राँची राजनीति

राजद ने धूमधाम से मनाया 27वाँ स्थापना दिवस, बोले पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ‐ “न हिंदू खतरे में न हिंदुस्तान खतरे में, बस देश का संविधान खतरे में”

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह बुधवार को राजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के कर कमलों से झंडोत्तोलन किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, वरिष्ठ नेता सुभाष यादव, विजय राम,अवधेश सिंह, श्यामदास सिंह, लक्ष्मण यादव, सदाकत, अनीता यादव, रानी कुमारी, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, इम्तियाज वारसी, मनोज पांडेय, डॉ मनोज कुमार, फिरोज अंसारी, इरफान अंसारी इत्यादि मुख्य रुप से सम्मिलित हुए। इस दौरान राजद राँची जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं देश बचाने और संविधान बचाने पर जोर दिया। देश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर की। इस दौरान राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि न हिंदू खतरे में है न हिंदुस्तान खतरे में है बस देश का संविधान खतरे में है। वही मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन पर जोर देने की आवश्यकता है। इस दौरान सुभाष यादव ने अपने भाषण में लालू प्रसाद यादव के किए हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इस दौरान श्यामदास सिंह ने मनुवादियों से बचकर रहने की हिदायत दी। घूरन राम ने महिलाओं की योगदान और उनकी भागीदारी पर जोर देते हुए कहा है कि 50% आबादी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कामेश्वर बैठा ने देश को मनुवादियों से बचाने और संविधान की रक्षा हेतू आंदोलन करने की जरुरत पर जोर दिया।

इस दौरान अनीता यादव और प्रियंका वर्मा ने अन्नपूर्णा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ के कारण पार्टी बदल लेते हैं। उन्हें कार्यकर्ताओं और देश की फिक्र नहीं। इस दौरान अध्यक्षीय भाषण में कहा कि लालू प्रसाद यादव और लालू प्रसाद यादव के सिपाही न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं। मोदी सरकार को और भाजपा को अपने कार्यों पर भरोसा नहीं और न ही जनता पर भरोसा है। इसलिए वह ईडी और सीबीआई के माध्यम से देश पर राज करना चाहती है।

इस दौरान धन्यवाद भाषण फिरोज अंसारी के द्वारा दिया गया और सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

डीएवी गांधीनगर के छात्रों ने बालविवाह मुक्त भारत के लिए निकाली शोभायात्रा

admin

Bokaro General Hospital organizes first Annual DNB Conference

admin

डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

admin

Leave a Comment