गोमिया झारखण्ड बोकारो

राजपूत महासभा ने पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय में वैश्विक राजपूत क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री झारखंड सरकार स्वर्गीय बच्चा सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के प्रथम नगर विकास मंत्री एवं जनता मजदूर संघ के महामंत्री के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

उन्होंने आजीवन मजदूर एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया । उनके मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। महासभा के बोकारो जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बच्चा बाबू हमारे अभिभावक थे। उनके निधन से पूरा समाज मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें। इस शोकसभा में मुख्य रूप से जयप्रकाश सिंह उर्फ रिपू सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुमंजय सिंह, अनिल सिंह ,केशव प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, प्रेम सिंह, झगड़ु सिंह, मुकेश सिंह ,मनोज सिंह, रणविजय सिंह, छोटू सिंह और उमा सिंह आदि शामिल हुए।

Related posts

Vedanta ESL Steel Limited organises #RunForZeroHunger Walkathon in Bokaro

admin

बच्चियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही: उपायुक्त

admin

एमआर अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा

admin

Leave a Comment