झारखण्ड राँची राजनीति

राजा राम की तरह पुरुषोत्तम बनने की संकल्प लेने की जरूरत: आदित्य विक्रम

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्री महावीर मण्डल महानगर इंदिरा गांधी चौक, चुटिया में अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेताओं के बीच पुरस्कार भी बाटें।

इस अवसर पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने श्री महावीर मंडल के सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आप लोगों ने मिलकर इतनी भव्य प्रतियोगिता आयोजित की है। उन्होंने कहा कि हमें राजा राम की तरह पुरुषोत्तम बनने का संकल्प लेने की जरूरत है तभी समाज में सुख-समृद्धि और एकता कायम रहेगी और राम राज्य की परिकल्पना सफल होगी। जिस तरह भगवान श्री राम का आदर्श हैं उन्हीं की तरह हमें भी आदर्श प्रस्तुत करने की जरूरत है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की आवश्कता है।

इस मौक़े पर कैलाश केशरी, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, विजय बड़ाइक, धनजू नायक, सुनील सहाय, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, कृष्णा साहू, गणेश घोष, आकाश चौधरी, विशाल,लालू आदि मौजूद थे।

Related posts

1 सितंबर से झारखंड में नई शराब नीति लागू, MRP से अधिक वसूली पर उत्पाद विभाग सख्त

admin

पेटरवार में कारगिल विजय दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने लिया भाग

admin

बोकारो : ठेका मजदूरों का आर्थिक शोषण बन्द करे : बि के चौधरी

admin

Leave a Comment