राँची

राजेश कच्छप ने सतरंजी में पी.सी.सी. पथ का शिलान्यास व विस्थापित रैयतों के बीच भूमि का पर्चा का किया वितरण

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): खिजरी विधान सभा के विधायक राजेश कच्छप अनाबध्द निधि से सतरंजी बाजार से थामस हंस के घर तक 500 फीट पी.सी.सी. पथ का शिलान्यास तथा एच.ई.सी.विस्थापित परिवारों के रैयतों के बीच बन्दोबस्त भूमि का पर्चा वितरण किया। साथ में नामकुम अंचल अधिकारी विनोद प्रजापति, अंचल निरीक्षक श्रवण कुमार झा उपस्थित हुए। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि देश की धरोहर एच.ई.सी. निर्माण में रैयतों की भूमि गई थी जिसका पर्चा मंगलवार को दिया जा रहा है। विस्थापितों के वंशज को प्रमाण पत्र बनने में जो कठिनाई हो रही थी अब पर्चा मिल जाने से सहूलियत से बन जाएगा। झारखंड में आज तक पूर्ववर्ती सरकार ने इतनी बड़ी जटिल समस्या पर ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार बनने के बाद ही विस्थापितों के लिए कैसे विकास किया जाएगा इसकी योजना बनाने लगी। आज इसी का उदाहरण है कि हमारी सरकार पर्चा वितरण का काम कर रही है।

इस मौके पर नामकुम प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, वार्ड 53 के पार्षद निर्मला गाड़ी, अंचल अधिकारी विनोद प्रजापति, अंचल निरीक्षक श्रवण कुमार झा, थाना प्रभारी मीरा सिंह, वरिष्ठ काँग्रेसी हेमन्त कच्छप, विधायक प्रतिनिधि सतीश पंडा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव, राँची जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, मुखिया जीता कच्छप, पंचायत समिति सदस्य मंगरा कच्छप, सुनील उराँव, पंचू तिर्की दिनेश चन्द्र प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।

Related posts

आम आदमी पार्टी झारखण्ड के प्रदेश नेतृत्व से मिले अरविंद केजरीवाल

admin

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रोफेशनल्स की भूमिका होगी महत्वपूर्ण: आदित्य

admin

दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए संजय सेठ, आज मिलेगा बेस्ट आइकॉन एमपी झारखण्ड का सम्मान

admin

Leave a Comment