झारखण्ड राँची राजनीति

राज्यसभा में जी राम जी विधेयक पर बोले सांसद आदित्य साहू

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्यसभा में गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (G RAM G) विधेयक के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान का वास्तविक दर्द वही समझता है जिसने गरीबी को नजदीक से देखा हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे जिया है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में मनरेगा अपने उद्देश्यों में असफल रही और भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई, विशेषकर झारखंड में इसकी स्थिति चिंताजनक है। नई जी राम जी योजना से 125 दिन का रोजगार, साप्ताहिक भुगतान और डिजिटल पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गरीबों को वास्तविक लाभ मिलेगा।

Related posts

विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में व्यवहारिक अनुभव और आत्म चिंतन का विकास होता है : प्रधानाचार्या

admin

सरला बिरला में विद्यार्थियों ने जाना फॉर्मेसी में नौकरी के अवसर

admin

चिन्मय विद्यालय के 16 छात्रों ने हासिल की IIT-JEE में सफलता, नीलेश को मिला 4651 AIR, मयंक को 210 कैटेगरी रैंक

admin

Leave a Comment