राँची

राज्य के औद्योगिक विकास हेतू स्टेकहोल्डर्स व उद्योग सचिव के बीच सीधा संवाद आवश्यक: बिनोद अग्रवाल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के उद्योग व पॉल्यूशन उप समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। 12 जनवरी को उद्योग सचिव के साथ चैंबर भवन में आहूत होने वाली बैठक की सफलता के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उद्योग सचिव के समक्ष राज्य के सभी जिलों के उद्यमियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों के संचालन में होनेवाली वर्तमान कठिनाईयाँ, राज्य में नये निवेश को आकर्षित करने की योजनाएँ और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक के दौरान कार्ययोजना बनाई गई।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और उद्योग उप समिति चेयरमेन बिनोद अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए स्टेकहोल्डर्स और उद्योग सचिव के बीच सीधा संवाद जरुरी है। इससे औद्योगिक इकाइयों की कई समस्याओं का समाधान काफी सरल रुप से संभव है।

पॉल्यूशन उप समिति की बैठक में शहर में बढ़ती प्रदूषण की समस्या और मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई गई और यह सहमति बनाई गई कि जल्द ही शहर के विभिन्न संगठनों के साथ एक संवाद का कार्यक्रम चलाकर अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने की पहल की जाएगी। सदस्यों ने इंदौर मॉडल की भी चर्चा की और राजधानी राँची को उसी तर्ज पर विकसित करने के लिए राँची नगर निगम से अपेक्षित प्रयास की मांग की।

इस बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पॉल्यूशन उप समिति चेयरपर्सन खुशबू कटारूका मोदी, बिनोद अग्रवाल, अजय भंडारी, विवेक अग्रवाल, गौतम कुमार, निखिल केडिया, अशोक सक्सरिया, बिनोद तुलस्यान, सुरेश अग्रवाल, एसपी सिंह, सुबोध प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

महिला सशक्तिकरण की दिशा प्रधानमंत्री ने लिया ऐतिहासिक निर्णय: आशा लकड़ा

admin

एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम के उद्घाटन हेतु राज्यपाल को आमंत्रण

admin

श्री सनातन महापंचायत के नेतृत्व में मुख्य सचिव से मिले दुर्गा पूजा आयोजन समिति, श्री महावीर मंडल राँची, राँची औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य

admin

Leave a Comment