अपराध झारखण्ड राँची राजनीति

रातू के हुरहूरी राज परिवार के गोपाल नाथ शाहदेव पर तिलता चौक के पास पथराव, हुए घायल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बीते दिनों राजधानी राँची में एक बड़ी घटना उस समय घटित हुई जब हुरहूरी राज परिवार के गोपाल नाथ शाहदेव पर तिलता चौक के समीप अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, शाहदेव अपनी स्कॉर्पियो वाहन से राँची आ रहे थे, उसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने अचानक उनके वाहन पर हमला कर दिया।

पथराव इतना तीव्र था कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हमले में गोपाल नाथ शाहदेव घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते एक लंबी भीड़ जुट गई।

गोपाल नाथ शाहदेव ने बताया कि उन्होंने किसी तरह जान बचाई और तत्परता से स्थानीय थाने को सूचना दी। उन्होंने इस हमले के पीछे सत्यजीत खलखो और उसके अन्य 15 साथियों का हाथ होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यजीत खलखो को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

अग्रोहा धाम में देश के कोने-कोने से आए अग्र रत्नों का हुआ संगम , गंगापुर सिटी के हिंदू रत्न राहुल गोयल हुए सम्मानित

admin

तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बोले सुदेश, “सामाजिक राजनीतिक जवाबदेही को निभाए कार्यकर्ता और अवाम के लिए हो समर्पित”

admin

गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment