Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी (पद ग्रहण समारोह) का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र नेतृत्वकर्ताओं ने विद्यालय के मूल्यों और परंपराओं को बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में मार्च-पास्ट, शपथ ग्रहण और बैज वितरण जैसे आयोजन हुए। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने हेड बॉय और हेड गर्ल को विद्यालय ध्वज सौंपकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *