धनबाद

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निरसा के गुंडवा मोड़ में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतों की 31वीं पुण्यतिथि मनाई

रिपोर्ट: सरबजीत सिंह

निरसा (खबर आज तक):-झारखंड के जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई! निरसा विधानसभा क्षेत्र के गुड्डवा मोड़ पर उनकी आदम कद प्रतिमा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव सह झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी ने मालार्पन कर श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए उमेश गोस्वामी ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के आंदोलन की ही देन है कि आज हम लोग झारखंड अलग राज्य देख रहे हैं उन्होंने ही झारखंड अलग राज्य का सपना देखा था और झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन चलाया था आंदोलन में ही उन्होंने कहा था कि शिक्षा के बिना कोई भी लड़ाई संभव नहीं है इसलिए उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा झारखंड में बुलंद किया था आज समय आ गया है कि हम लोग को उनके बताए गए रास्ते पर चलना और यहां के शोषित पीड़ित के हक और लड़ाई के लिए संघर्ष करना जरूरी है । इस मौके पर चास कॉलेज के पूर्व प्राचार्य चंडीचरण महतो के साथ साथ कालीपद महतो, स्वपन तिवारी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्वी टुंडी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, निरसा प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, दयालचंद्र महतो, सुनील मरांडी ,राजकमल महतो ,सुरेश तूरी,याकूब अंसारी,भगत मुर्मू ,मिंटू कुमार साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर स्वर्गीय महतो को श्रद्धांजलि दी ।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास परियोजना के ऑनलाइन शिलान्यास किया

admin

झरिया से पुन: टिकट मिलने पर पूर्णिमा नीरज सिंह का समर्थकों ने किया अभिनंदन

admin

झारखंड मैथन पुलिस और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम की तत्परता से लूटी गई बाइक और अपराधी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment