झारखण्ड राँची

राष्ट्रीय रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का समापन, विजेता हुए सम्मानित

नितीश मिश्रा


रांची? ख़बर आजतक) : सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 का समापन हो गया। रैपिड वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष प्रथम, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली द्वितीय और हरि माधवन तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को 75 हजार से 5 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी गई।


वहीं ब्लिट्ज वर्ग में महाराष्ट्र के अभिमन्यु पुराणिक प्रथम, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सायंतन दास द्वितीय और तमिलनाडु के हरि माधवन तृतीय स्थान पर रहे। इस वर्ग में विजेताओं को 50 हजार से 5 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमित्रा तिर्की का स्थानांतरण साथ ही विदाई समारोह का आयोजन

admin

अमित के नेतृत्व में निकला बाबूलाल का भव्य रोड शो

admin

झारखंड में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की नई इबारत

admin

Leave a Comment