रोटरी क्लब ऑफ रांची को 31 पुरस्कार, बना बेस्ट क्लब

रांची: पटना में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के अवार्ड समारोह में रोटरी क्लब ऑफ रांची ने 31 पुरस्कार जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। क्लब को ‘बेस्ट क्लब’ का सम्मान मिला, जबकि क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल को ‘आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गौरव बागाराय को ‘रोटेरियन ऑफ द ईयर’ और प्रवीण राजगढ़िया को ‘बेस्ट रोटरी इमेज चेयरमैन’ का पुरस्कार मिला। क्लब को चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण, मानव कल्याण और जनसंपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

अमित अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों को देते हुए कहा कि यह सम्मान सेवा कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *