Uncategorized

रोटी बैंक यूथ क्लब ने कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट की टीम को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : धनबाद में रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में शहर के मेयर, विधायक, जिला परिषद की अध्यक्ष समेत धनबाद और बोकारो के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रकाश सिन्हा ने सम्मान के लिए रोटी बैंक यूथ क्लब का आभार जताते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक उत्थान के लिए टीम आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी। समारोह में मौजूद लोगों ने टीम के कार्यों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *