झारखण्ड दुर्घटना राँची

लातेहार : कांवड़ियों की गाड़ी बिजली पोल से टकरायी, करंट से पांच की मौत, पांच अन्य घायल

डिजिटल डेस्क

लातेहार (ख़बर आजतक) : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में बड़ा गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की तड़के सुबह तीन बजे कांवड़ियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराया.

इस वजह से पूरे वाहन में करंट प्रवाहित हो गया. जिससे पांच लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी है. जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए राँची के रिम्स रेफर किया गया है.

Related posts

अवैध विदेशी शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी में 15 पेटी 135 लीटर विदेशी शराब जब्त

admin

डीएवी स्वांग में स्वच्छता- पखवाड़ा

admin

राष्ट्रपति से मिली आशा लकड़ा, दी दीपावली की शुभकामना

admin

Leave a Comment