झारखण्ड बोकारो

लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए : पूजा बैद

बोकारो (ख़बर आजतक) : लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान हमारी जिम्मेदारी है,यह कहना है चास रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा बैद का। पूजा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रोटरी क्लब द्वारा मतदाताओं को प्रेरित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान करने की अपील वाले होर्डिंग लगाए गए हैं।


चास रोटरी क्लब की सचिव डिंपल कौर ने कहा कि मतदान हमारा संविधानिक अधिकार है और लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।
डिंपल कौर ने कहा हमारे मतदान से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा।
चास रोटरी क्लब के कुमार अमरदीप,मनोज चौधरी,संजय बैद,नरेंद्र सिंह, धनेश बंका,विपिन अग्रवाल, डॉ श्रवण, विनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, मंजीत सिंह, डॉ सुमन,माधुरी सिंह,रितु अग्रवाल, किरण कुमार ने भी बोकारो वासियों से अपना मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह और निवेदन किया।

Related posts

16 से 18 जनवरी तक मारवाड़ी भवन में तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026

admin

चिन्मय विद्यालय बोकारो का जेईई मेंस में शानदार परिणाम,108 छात्र एडवांस के लिए चयनित

admin

Jharkhand CM Hemant Soren: सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार ने ईडी ऑफिस की कराई थी जासूसी

admin

Leave a Comment