झारखण्ड धनबाद बोकारो राजनीति

लोकसभा चुनाव : मैने 18 साल से अपने ससुर जी को अपने पति को पॉलिटिक्स में काम करते हुए देखा है : अनुपमा सिंह

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो के एक निजी होटल में जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा की मैने 18 साल से अपने ससुर जी को अपने पति को पॉलिटिक्स में काम करते हुए देखा है की किस तरह जनता के प्रति समर्पित है कैसे लोगो की सेवा करते है इसलिए हमको सब पता है की कैसे तत्पर रहना और कैसे लोगो की सेवा करना है। कैसे लोगो की भविष्य के लिए सोचना है कैसे बच्चों के लिए सोचना है कैसे घरेलु महिलाओं के लिए सोचना है कैसे महंगाई को लेकर सोचना है कैसे हमलोगों को आगे बढाना है। यह बातें । टिकट खरीदने के आरोप के सवाल पर उन्होनें कहा की सबूत दे की किसने खरीदने का काम किया है मैं अभी किसी और को बनाने की मांग करूगी की अगर मैने यह टिकट खरीद कर लाई होगी तो। भीतर घात कहा नही होता है हरेक पार्टी में होता है। आप देख रहे है की ढुल्लु महतो जी की पार्टी में भी हो रहा है। पार्टी के अंदर और पार्टी के बाहर उनके आने से ही लोग इतने परेशान है लोगो में इतना बिद्रोह भरा हुआ है। अभी वो प्रत्याशी है जीते नही है तब लोग इतने परेशान है तो सबका विरोध होता है। उनसे तो मेरा कम हो रहा जितना मैं जानती हुॅ। बीजेपी सरकार ने धनबाद को पुरी तरह इग्नोर कर दिया है धनबाद में युवाओ के लिए परमानेंट कोई जाॅब नही है युवा धनबाद बोकारो से बाहर पलायन करने को मजबूर है। लोगो के लिए मैं क्या कर सकती हुॅ ये मेरी लगातार कोशिश रहेगी।
बेरमो विधायक अनूप सिंह जी ने कहा कि देश की जनता भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है भाजपा लोगों को झूठा आश्वासन देकर छलने का काम किया हैं।जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस विश्वास के साथ अनुपमा सिंह पर भरोसा जताया है। निश्चित रूप से वे अपने दिए गए दायित्व पर खरा उतरेंगे। अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूरे बोकारो सहित धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र सिंह, रास नारायण सिंह, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी श्वेता सिंह, रीता सिंह, अब्दुल मलिक, प्रमोद सिंह दिनेश सिंह, बनमाली बाउरी,अरमान शाह,शहीद राजाशिबू,यादव जितेंद्र यादव, कमरुल हसन, धनंजय सिंह,तूफान साहनी,गायत्री देवी,अंजू देवी, मुख्तार अंसारी,सुधीर जायसवाल, रफीक अंसारी, प्रशांत बाउरी,आफताब आलम, महेश मंडल,नजीर अहमद, परवेज अख्तर, देवेंद्र तिवारी,अनिल सिंह,अरविंद ठाकुर,कुंदन कुमार,निवारण तिवारी सहित उपस्थित कार्यकर्त्तागण मौजूद थे।

Related posts

बीआईटी मेसरा का 69वाँ स्थापना दिवस जीपी बिरला सभागार में आयोजित

Nitesh Verma

बोकारो : संत ज़ेवियर विद्यालय में 54वाँ खेलकूद दिवस समारोह का आयोजन….

Nitesh Verma

सीएमपीडीआई के 9 सदस्य हुए सेवानिवृत्त

Nitesh Verma

Leave a Comment