लोजपा (रामविलास) ने सिमडेगा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

रांची: लोजपा (रामविलास) ने झारखंड में संगठन विस्तार के तहत मोहम्मद अकबर को सिमडेगा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र प्रधान द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई। पार्टी ने कहा कि मोहम्मद अकबर की सक्रियता, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र प्रधान ने विश्वास जताया कि नए जिला अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सिमडेगा में संगठन को मजबूत करेंगे। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में जिले में संगठन का विस्तार होगा और पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *