झारखण्ड राँची राजनीति

लोहरदगा जिले के पदाधिकारियों संग सुदेश ने की बैठक, संयोजक मंडली का हुआ गठन

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची(खबर_आजतक): लोहरदगा जिला अंतर्गत केंद्रीय, जिला और अनुषंगी इकाई के पदाधिकारियों के साथ आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने अपने काँके आवासीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करें सभी पदाधिकारी।

इस बैठक में सुदेश महतो ने लोहरदगा विधानसभा में सांगठनिक स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संगठन के विस्तार तथा संगठन को गति देने और चूल्हा प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह व युवा सम्मेलन जैसे पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर एक संयोजक मंडली का गठन किया। सुदेश महतो ने संयोजक मंडली के सदस्यों को निश्चित अवधि के अंदर भावी कार्यक्रमों को व्यापक रूप में सफल बनाने की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संयोजक मंडली संगठन विस्तार के साथ ही चूल्हा प्रमुख, ग्राम व पंचायत प्रभारी, जिला और केंद्रीय पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने का भी काम करेगा।

इस बैठक में मुख्य रुप से केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं लोहरदगा प्रभारी नीरू शान्ति भगत उपस्थित थे।

इस अवसर पर इन्हें संयोजक मंडली में जगह प्रदान की गई: मुख्य संयोजक कवलजीत, संयोजक सूरज अग्रवाल, गुड्डू शाहदेव, अरविंद यादव, विश्वनाथ उरांव, राजू गुप्ता, अंजू देवी, शाहिद अंसारी, विनोद उरांव, अनिता देवी, ओम भारती, जहांगीर, देवेंद्र साहू, आसिफ इकबाल, महेंद्र महतो, परमेश्वर भगत, विलियम कुजूर, बब्लू महतो, विजय उरांव, मनीष शाहदेव, सरस्वती देवी।

Related posts

विकास की राशि सरेंडर कर देने की परंपरा गरीबों के साथ धोखा व अन्याय : विजय शंकर नायक

Nitesh Verma

सुरेंद्र कुमार महतो बने भाजपा के कसमार प्रखंड अध्यक्ष

Nitesh Verma

कोल इंडिया/सीसीएल का मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस समारोह

Nitesh Verma

Leave a Comment