वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी मन्नान मल्लिक के निधन पर सिंदरी में शोक की लहर


सिंदरी : झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री हाजी मन्नान मल्लिक के निधन के समाचार से सिंदरी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धनबाद कांग्रेस परिवार के मार्गदर्शक रहे मन्नान मल्लिक के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
सिंदरी स्थित इंटक कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्व. मन्नान मल्लिक ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाती थी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका निधन न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राज बिहारी यादव सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *