झारखण्ड राँची

वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले सामाजिक धार्मिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्री महावीर मंडल राँची, दुर्गापूजा समिति, युवा दस्ता एवं सामाजिक और धार्मिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राँची के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा से मिला।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, राँची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामधन बर्मन, श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता मुजीब कुरेशी एवं वार्ड पार्षद नकुल तिर्की शामिल थे।
सभी सामाजिक धार्मिक संगठन के लोगों ने एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगो ने एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से कहा कि राजधानी राँची के सभी पूजा पंडाल, सभी मंदिरों एवं मंदिर से जुड़े सभी मार्गो में सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम की जाए। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल के सभी लोगो के बातो को ध्यानपूर्वक सुना एवं सभी को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस प्रतिनिधिमंडल में कैलाश केशरी, अर्जुन राम, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा चंकी, पीयूष आनन्द, अमरदीप साहू ,अकबर कुरेशी , सुमित साहू , लंकेश सिंह, अमित केशरी शामिल थे ।

Related posts

विवेकानन्द विद्या मन्दिर का सरस्वती पूजा का आयोजन

admin

प्राचार्य अरुण मिंज के मार्गदर्शन में दो दिवसीय संगोष्ठी का संचालन

admin

धनबाद : उपायुक्त और एसएसपी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया

admin

Leave a Comment