झारखण्ड बोकारो

वाहन जाँच अभियान में लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये जुर्माना लिया गया : डीटीओ

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरुवार को उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो फुसरो रोड में बड़ी वाहनो का जाँच अभियान चलाया। जांच के क्रम में पाया कि अधिकतर वाहनो में बिना वैधमार्ग परमिट (सयमावली सहित), ओवरलोड, ओवरसाइज, पॉल्युशन, फ़िटनेस एवं इंश्योरेंस पेपर फेल पाया गया, जिसके कारण उक्त वाहनों से जुल्माना लिया गया।

12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया-

जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने बताया कि जिले क़े बियाडा क्षेत्र में, बालीडीह टॉल प्लाजा एवं बेरमो फुसरो रोड में बड़ी वाहनो की जांच के क्रम में लगभग 60 से 70 वाहनों की जांच किया, जिसमें 12 वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये फाइन लिया गया तथा उक्त सभी वाहनों को अंतिम वार्निंग दिया गया कि इसे जल्द से जल्द सुधार कर ले अन्यथा संबंधित वाहन स्वामियों के विरुध आर्थिक एवं दंडात्मक नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

Related posts

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर, 39 कंपनियां पहुंचीं; 810 युवाओं ने कराया पंजीकरण

admin

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन ग्राउंड में फूल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

admin

राँची में नवनिर्माण संकल्प सभा का आयोजन 8 सितंबर को, समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सुदेश करेंगे नवनिर्माण संकल्प यात्रा

admin

Leave a Comment