झारखण्ड पेटरवार बोकारो

वाहन जांच के दौरान दो वाहनों से 3लाख 57 हजार 8 सौ रुपए किया गया जब्त

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार आगामी विधान सभा चनाव के मद्देनजर शनिवार को वन विभाग चेक पोस्ट पेटरवार के निकट वाहन जांच के दौरान दो वाहनों से 3लाख 57 हजार 8 सौ रुपए जब्त किया गया। वाहनों की जांच सीएसटी और एफएसटी की संयुक्त टीम के द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान गोला थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी आनंद कुमार के वाहन से 3 लाख7 हजार 8 सौ रुपये बरामद किए।

जबकि रांची हरमू निवासी पवन कुमार के वाहन से डेढ़ लाख रुपए जब्त किए गए। पवन कुमार रांची से सजावटी सामान खरीदने धनबाद जा रहे थे।बताया जा रहा है कि वाहन सवार के पास किसी तरह के दस्तावेज नही रहने के कारण पैसों को टीम के द्वारा जब्त कर लिया गया है। जब्त पैसों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जिला कमिटी के पास जमा किया जाएगा। जांच अभियान में स्टैटिक मजिस्ट्रेट दिनेश्वर मांझी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Related posts

उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी बनें कैलाश यादव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी बनें आबिद अली, दक्षिण छोटनागपुर विक्रम यादव, कोल्हान: सुरेश पासवान (संथाल), पलामू से गिरधारी गोप

admin

ठेकाकर्मियों को 11 जूलाई का इन्तजार हड़ताल को तैयार- बि के चौधरी

admin

संजय सेठ ने हवाई अड्डे पर एक्जीक्यूटिव लाउंज एवं क्रैम बार का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment