झारखण्ड राँची

विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका अहम : सतीश मराठे

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर सहकार भारती, झारखंड एवं एसबीयू रांची के संयुक्त तत्वावधान में ‘आर्थिक एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम सहकारिता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि आरबीआई केंद्रीय बोर्ड के निदेशक एवं सहकार भारती के संस्थापक सदस्य सतीश मराठे ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में सहकारी क्षेत्र की भूमिका अहम है।

देश के आठ लाख सहकारी समूहों में लगभग साढ़े चार लाख समूह आर्थिक गतिविधियों से जुड़े हैं, जिससे 30 करोड़ भारतीयों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में विनय खटावकर, डॉ. अमरेंद्र पाठक, धनंजय सिंह, दीपमाला घोष, डॉ. अभिजीत कार, प्रो. गोपाल पाठक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति का भूमिपूजन संपन्न, भुज के स्वामीनारायण मन्दिर के प्रारूप में विराजेंगी माँ दुर्गा

admin

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, 15 फरवरी से परीक्षा

admin

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई द्वारा महिला उद्यमियों के लिए उद्यमी विकास संगोष्ठी का आयोजन

admin

Leave a Comment