Uncategorized

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत की है। इसके प्रथम चरण में ‘विकसित भारत क्विज’ MY Bharat पोर्टल पर आयोजित किया जा रहा है।

राज्य निदेशक ललिता कुमारी और उप निदेशक श्वेता सिंह ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देती है।

क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर तक आयोजित होगा। चयनित प्रतिभागी 500 शब्दों के निबंध चैलेंज के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *