Uncategorized

आरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

71 गोल्ड मेडल प्रदान उपाधि के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प

रांची: आरयू का 39वां दीक्षांत समारोह 9 सितंबर 2026 को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष गंगवार ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को 71 गोल्ड मेडल और उपाधियां प्रदान कीं। कुल 6923 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के झारखंड के बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय से अर्जित ज्ञान और शिक्षा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के विकास में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने राज्यपाल से 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टेट लाइब्रेरी का संचालन रांची विश्वविद्यालय को सौंपने तथा दीक्षांत मंडप के आधुनिकीकरण का आग्रह किया।

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और नई शैक्षणिक पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक अपेक्षाओं को भी पूरा करने में सक्षम हैं।

समारोह में NIEPA की कुलपति डॉ. शशिकला वंजारी और आईआईएम कोलकाता के निदेशक प्रो. आलोक राय को मानद उपाधि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *