Uncategorized

करम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय, 13 आरआईटी बिल्डिंग, कचहरी परिसर में मंगलवार को करम पूजा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। समिति ने बताया कि करम पूजा महोत्सव धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को भादो एकादशी के दिन उपवास रखा जाएगा और रात 8 बजे से करम पूजा शुरू होगी। 23 सितंबर को भादो द्वितीया के अवसर पर परना मनाया जाएगा, जबकि 24 सितंबर को भादो तृतीया के दिन करम डाली का विसर्जन किया जाएगा।

समिति ने सरकार और प्रशासन से प्रत्येक अखाड़े में चना, गुड़, चीनी, अरवा चावल, मुरम, बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था करने की मांग की। पूजा के दिन बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, पूर्ण शराबबंदी तथा ढोल, नगाड़ा और मांदर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूलचंद तिर्की समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *