BREAKING NEWS
पुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहतविकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाजआरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधिकरम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठकजेपीएससी-जेएस‌एससी विवाद पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- हर गड़बड़ी का बिहार कनेक्शन बताना गलतभर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी पर भाजपा का हल्लाबोल, सीबीआई जांच को लेकर घेरा डीसी कार्यालयपुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहतविकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाजआरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधिकरम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठकजेपीएससी-जेएस‌एससी विवाद पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- हर गड़बड़ी का बिहार कनेक्शन बताना गलतभर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी पर भाजपा का हल्लाबोल, सीबीआई जांच को लेकर घेरा डीसी कार्यालय
Uncategorized

पुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत

September 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पत्रकार किसी पुलिस अधिकारी के आधिकारिक बयान के आधार पर समाचार प्रकाशित करता है, तो महज उस रिपोर्टिंग के लिए उसे आपराधिक रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।


जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने देवघर के वरिष्ठ पत्रकार विमलेन्दु नारायण की अपील पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि पत्रकार का काम जिम्मेदार सरकारी अधिकारी द्वारा दिए गए आधिकारिक बयान को निष्पक्ष तरीके से जनता तक पहुंचाना है।


कोर्ट के मुताबिक, संबंधित खबर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के बयान पर आधारित थी। रिपोर्टर ने उसमें अपनी ओर से कोई मनगढ़ंत, भ्रामक या अतिरिक्त तथ्य नहीं जोड़े थे। ऐसे में केवल अधिकारी के बयान को प्रकाशित करने के कारण पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला चलाना उचित नहीं है।


हाईकोर्ट ने माना कि आधिकारिक बयान की निष्पक्ष रिपोर्टिंग पत्रकारिता का सामान्य और वैध हिस्सा है। इसी आधार पर अदालत ने विमलेन्दु नारायण की अपील स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत दी। फैसला पत्रकारिता की स्वतंत्रता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

← विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।