BREAKING NEWS
सुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीपुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहतविकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाजआरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधिकरम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठकसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीपुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहतविकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आगाजआरयू के दीक्षांत समारोह में 6923 विद्यार्थियों को मिली उपाधिकरम पूजा महोत्सव 22 से, तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने की बैठक
Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानी

September 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: कोल्हान विश्वविद्यालय ने अकादमिक परिषद का पुनर्गठन करते हुए व्यापार एवं उद्योग जगत को भी प्रतिनिधित्व दिया है। विश्वविद्यालय की नवगठित अकादमिक परिषद में झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन को उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अकादमिक परिषद में अजमानी की भागीदारी से विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित करने और विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। उद्योग क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव का लाभ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में मिल सकता है।

कुणाल अजमानी झारखंड चैंबर के अध्यक्ष के रूप में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। वह भारत सरकार के डायरेक्ट टैक्सेस स्टेट एडवाइजरी बोर्ड में दो वर्ष तक सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट एडवाइजरी बोर्ड में भी दो कार्यकाल तक सदस्य रहे हैं। वर्तमान में वह पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष हैं।

उनके मनोनयन पर झारखंड चैंबर, पंजाबी हिंदू बिरादरी सहित विभिन्न व्यवसायिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।

← पुलिस के बयान को खबर बनाना अपराध नहीं, पत्रकार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत सुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।