झारखण्ड राँची

विश्व खाद्य दिवस पर आईसीएआर-आईआईएबी, रांची में किसान गोष्ठी एवं इनपुट वितरण कार्यक्रम

रांची (ख़बर आजतक) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB), रांची में विश्व खाद्य दिवस 2025 के अवसर पर किसान गोष्ठी एवं अनुसूचित जनजातीय किसानों के लिए इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस वर्ष की थीम “Hand in Hand for Better Food and a Better Future” रही।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, कृषि मंत्री, झारखण्ड सरकार, एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. सिद्दीकीश्री गोपाल जी तिवारी उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि सरकार, वैज्ञानिक संस्थान और किसान मिलकर ही आत्मनिर्भर कृषि तंत्र का निर्माण कर सकते हैं।

निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने किसानों को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा का प्रहरी बताया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने रबी फसल तकनीक, प्राकृतिक खेती, बागवानी और पशुपालन पर चर्चा की। अंत में डॉ. बिजय पाल भड़ाना ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

Related posts

“एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर सीएमडी ने किया मेगा प्लांटेशन अभियान का शुभारंभ

admin

सांसद खीरू ने राज्यसभा में उठाया सीसीएल द्वारा 3070 एकड़ भूमि रैयतों का वापस करने का मुद्दा

admin

राँची: राँची में जाम की समस्या से बढ़ती परेशानी एवं इसके निराकरण हेतू चैंबर सदस्यों का पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम संग बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment